अररिया के रवि शंकर सिंह ने दरभंगा जिले के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में दूसरे दिन आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय 14/17/19 एथलेटिक्स बालक व बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। साल 2023-24 के आयोजित प्रतियोगिता में रवि शंकर सिंह ने ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान हासिल कर अररिया जिले का नाम रौशन किया है। अररिया जिला टीम के कोच आशीष यादव ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। रवि शंकर सिंह ने ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर जिले का मान बढ़ाया है। अब वे राष्ट्रीय स्तर खेल प्रतियोगिता में बिहार का नेतृत्व करते नजर आएंगे। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि रवि शंकर ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले अररिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में काफी खुशी का माहौल है। वहीं अंडर-19 के 100 मीटर के दौड़ में अररिया के बादल कुमार ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन दोनों खिलाड़ियों के इस बेहतर प्रदर्शन से जिलेवासी खासा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply