Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शास्त्री नगर में प्रतिमा विसर्जन के साथ दो दिवसीय चित्रगुप्त पूजा संपन्न।

अररिया जिला मुख्यालय अंतर्गत अररिया नप के वार्ड संख्या 16 शास्त्री नगर स्थित मां दुर्गेश्वरी मंदिर परिसर में श्री श्री 108 चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति का विसर्जन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। चित्रगुप्त परिवार द्वारा 43 वर्षों से सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है व चित्रगुप्त पूजा के दिन कागज-कलम का उपयोग नहीं करते हैं। पूजा के दूसरे दिन प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

प्रतिमा विसर्जन के मौके पर समिति के सदस्य उदित लाल दास, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सोनु, सुदीप कुमार सिन्हा, रमेश चंद्र अंबष्ट, दीपक कुमार वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा, चंदन कुमार, किसलय कुमार, अभिषेक सागर, राजेश कुमार सिन्हा, गौरव कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *