Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

स्वच्छ दीपावली शुभ दीपावली के लिए अररिया नप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, निकला शहर में फ्लैग मार्च।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया नगर परिषद के कर्मियों ने स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली अभियान के तहत नगर क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च अररिया नप से चांदनी चौक व अलग अलग स्थानों में चलाया गया। उपस्थित नप कर्मियों ने कहा कि माई गवर्मेंट पोर्टल पर सरकार द्वारा 06 से 12 नवंबर तक स्वच्छ दीपावली हस्ताक्षर अभियान में शरीक होने के लिए नगर परिषद कर्मियों द्वारा यह फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें खास तौर पर विशिष्ट सफाई, एकल उपयोग प्लास्टिक को रोकने, पर्यावरण अनुसार सामग्रियों को अपनाने व वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देना है।

नगर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अररिया नप की ओर से स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली अभियान का मुख्य पार्षद विजय मिश्र व इओ भवेश कुमार ने संयुक्त रूप से शुरुआत करते हुए हस्ताक्षर किया है। उन्होंने बताया कि यह पर्व स्वच्छता का संदेश देने वाला है। सभी वार्डों व मोहल्ले के निवासी अपने अगल बगल स्वच्छता बनाए रखें। चिन्हित या चयनित स्थानों पर ही कूड़ा डालें। नगर व जिले को स्वच्छ बनाने के लिए सभी व्यक्ति सहयोग करें। कूड़े को एक निर्धारित स्थान पर ही डालें। अपने अगल बगल साफ- सफाई रखें। इससे कोई रोग नजदीक नहीं आएगा।स्वच्छता हमारी आदत में होनी चाहिए। तभी स्वच्छ व सुंदर अररिया का सपना जमीनी हकीकत पर आकार लेते हुए साकार हो सकेगा। इसके बाद मौजूद नप कर्मियों ने देशी सामान में कुम्हार के हाथों बना दीया सहित कई सामानों की खरीददारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *