अररिया नगर थाना क्षेत्र के गैयारी पंचायत स्थित अररिया – पूर्णिया फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर सोमवार की शाम दो दोपहिया वाहन में भीषण टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कूटी के परखच्चे हवा में उड़ गए। साथ ही स्कूटी पर सवार एक युवा और एक युवती काफी दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वहीं सड़क का कुछ हिस्सा खून से लहूलुहान हो गया। इधर बिना नंबर प्लेट के बुलेट पर सवार तीन युवक भी खासा दुर्घटनाग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ ने फौरन सभी को सदर अस्पताल पहुंचवाया। नगर थाना पुलिस को भी सूचित किया। जिसमें सूचना पाकर मौके पर तीन गश्ती वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसमें तीन गश्ती दल में शामिल पुअनि अंकुर, पुनि संजीव कुमार सिंह व यातायात थानाध्यक्ष पुनि जटाशंकर खां ने दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर हुई दुर्घटना का जायजा लिया। इधर पांचों दुर्घटनाग्रस्त में एक युवती और चारों युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी था। जिसमें दो से तीन की स्थिति मौजूद चिकित्सक द्वारा नाजुक बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक परिजन को सूचना नहीं मिल पाने के कारण पांचों दुर्घटना के शिकार युवक और युवती का नाम-पता की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply