सारस न्यूज, अररिया।
जिले के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्र में अलग-अलग कांडों के 10 आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसको लेकर नगर थाना वायरलेस से मिली जानकारी के अनुसार अररिया आरएस क्षेत्र से 02 आरोपी, जोकीहाट थाना क्षेत्र से 01 आरोपी, रानीगंज थाना क्षेत्र से 02 आरोपी, भरगामा थाना क्षेत्र से 01 आरोपी, नरपतगंज थाना क्षेत्र से 03 आरोपी व बसमतिया ओपी क्षेत्र से 01 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
