सारस न्यूज, अररिया।
किसानों को संबोधित करते मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा व मौजूद के वीके के वैज्ञानिक।
कृषि विज्ञान केंद्र अररिया में मौसम अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे दिन परिभ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिकटी व रानीगंज प्रखंड के 100 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि में अररिया नप के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा व केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं व खुद खेती करता हूं। इसलिए मुझे किसानों का दु:ख-दर्द का भली-भांति अनुभव है। किसानों से बात करते समय खेती के अनुभव को साझा किया व खेती से संबंधित कुछ सुझाव भी केवीके को दिए। ताकि किसान लाभान्वित हो सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केवीके शैक्षणिक क्षेत्र या पाठशाला है। किसान यहां आकर खेती की नई तकनीक सीखते हैं व प्रक्षेत्र में लगे प्रत्यक्षण को देखकर अपनी खेती में तकनीक को अपनाते हैं। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को जुड़ने का आह्वान भी किया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने केवीके पर क्षेत्र भवन के लिए पक्की रोड, सार्वजनिक शौचालय व अन्य व्यवस्था किसानों के लिए मुहैया कराने का आश्वासन दिया। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार ने किसानों को मौसम अनुकूल कृषि कार्य के अंतर्गत लगे प्रत्यक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा किया व कहा कि यह केंद्र आप किसानों की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए हमेशा आपके साथ हैं। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान ने कहा कि केंद्र पर खेती से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण का आयोजन होते रहता है। आप सभी प्रशिक्षण में भाग लेकर खेती की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर ने मुख्य अतिथि द्वारा सुझाए गए बिंदु पर अमल करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में सिकटी प्रखंड के प्रगतिशील किसान कैलाश कुमार मंडल, रानीगंज प्रखंड के विमल मेहता व गोविंद राम ने भी अपना खेती का अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर संजीत कुमार, डॉक्टर अजय कुमार मौर्य, सिंचाई अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर उदय कुमार, डॉक्टर एमके त्रिवेदी, पर क्षेत्र प्रबंधक मनीष कुमार सहित अन्य ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन आफताब आलम ने किया।