• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया जिले में विभिन्न कांडों के 14 आरोपी गिरफ्तार, 01 कुर्की जब्ती।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 14 आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। साथ ही जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मादक व नशीली पदार्थों में नेपाली शराब 27 लीटर, गांजा 68 किलोग्राम सहित 01 बाइक की बरामदगी की गई है। इधर जिला अंतर्गत थाना क्षेत्र की पुलिस ने 13 अजमानतीय वारंट का निष्पादन करते हुए विभिन्न 01 कांडों में कुर्की जब्ती भी की है। साथ ही यातायात थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 18.5 हजार रुपए जुर्माना राशि भी वसूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *