• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में विभिन्न कांडों के 27 आरोपी गिरफ्तार, 04 कुर्की जब्ती।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शुक्रवार को 27 आरोपी की गिरफ्तारी करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी अमित रंजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। साथ ही जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मादक पदार्थों में देशी शराब 05 लीटर, विदेशी शराब 69.9 लीटर के साथ 852 पीस प्रतिबंधित टेबलेट व 52 हजार 500 लॉटरी की टिकट सहित 02 बाइक की बरामदगी की गई है। इधर जिला पुलिस द्वारा 04 जमानतीय तो 34 अजमानतीय वारंट का निष्पादन करते हुए विभिन्न 04 कांडों में कुर्की जब्ती भी की गई है। साथ ही यातायात थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 15.5 हजार रुपये जुर्माना राशि भी वसूल किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *