अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई अररिया द्वारा जिला मुख्यालय स्थित महिला महाविद्यालय में छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांत एसएफएस प्रमुख प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्र-छात्राओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करता आ रहा है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि यदि महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो तुरंत परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।
एमपी सिंह ने छात्राओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण कर खुद को और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि शनिवार को 375 छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण की, और सदस्यता अभियान के प्रति छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। इस अभियान में घनश्याम ठाकुर, संजय शंकर, और मुजफ्फर हुसैन का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply