सारस न्यूज, अररिया।
एसएसबी द्वारा 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने जयप्रकाश नगर स्थित मुख्यालय में झंडातोलन किया। इसके बाद समस्त बल कार्मिको और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने समस्त बल कार्मिको और उनके परिवारजनों को स्वस्थ, समृद्ध तथा राष्ट्र निर्माण में सहायता के लिए मंगलकामना की। इसी क्रम में कमांडेंट ने सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली के महानिदेशक का बधाई संदेश को भी पढ़कर सभी को सुनाया। कमांडेंट ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित समस्त कार्मिको को इसके बारे में विस्तार से बताया। मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बल कार्मिको को महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली द्वारा निर्गित डीजी डिस्क, प्रशस्ति पत्र व महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल पटना से प्राप्त प्रशस्ति पत्र कमांडेंट के द्वारा वितरित किया गया। जिसमें मेडल से नवाजे गए उपनिरीक्षक तपन कुमार बोस, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी कर्मपाल अन्य बल कार्मिक शामिल थे। साथ ही, सशस्त्र सीमा बल के समस्त सीमा चौकियों (कुचहा से लेकर डुमरिया तक) ध्वजारोहण के साथ बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस में झंडोतोलन को मनाया गया। इसी क्रम में पड़ोसी देश नेपाल के सीमा पर तैनात नेपाल एपीएफ के जवानों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मिठाई भेंट किया साथ ही नेपाल एपीएफ ने इस मौके पर समस्त बल कार्मिको को बधाई और शुभकामनाएं दी है
मौके पर कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार पठानिया, उप कमांडेंट पीएन सिंह और आनंद प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक माया भाई, सहायक उपनिरीक्षक दीपक जोशी, मुख्य आरक्षी जगत नारायण सिंह, आरक्षी अखिलेश कुमार सहित अन्य जवान उपस्थित थे।