नगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल समीप मनोवर चौक पर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने की गुप्त सूचना नगर थाना पुलिस को मिली, सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सदल-बल मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखकर तस्कर कफ सिरप को छोड़कर फरार होने में सफल रहा।
नगर थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि 80 बोतल प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई है। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि उक्त तस्कर सिसौना का निवासी है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply