• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एक्सिस बैंक लूटकांड में एक महिला आरोपी भी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, अररिया।

नगर थाना क्षेत्र के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में 23 जनवरी को हुए 01 करोड़ 31 हजार रुपए के लूटकांड में एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जो इस लूटकांड में कहीं न कहीं मीडिएटर का काम कर रही थी। जिसमें अररिया पुलिस ने आरोपी महिला मधेपुरा के धरायत निवासी नीति कुमारी पति विभूति सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि उक्त महिला जेल में बंद विभूति सिंह की पत्नी है। जिसमें तकनीकी अनुसंधान के क्रम में एक्सिस बैंक अधिकारी शांतनु सिंह के जेल जाने के बाद आरोपी महिला अभिषेक झा से बात कर जेल में बंद विभूति सिंह को सारी जानकारी साझा करती थी। इस सारी प्रक्रिया व लूटकांड में महिला को भी आरोपी पाया गया है। जिसमें नगर थाना कांड संख्या 65/24 के तहत महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार की देर संध्या नगर थाना के महिला पुलिस बल की निगरानी में आरोपी महिला नीति कुमारी को अररिया मंडलकारा ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *