• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अतिक्रमण हटाओ अभियान में 7.7 हजार का जुर्माना वसूला, कई सामग्री जब्त।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला प्रशासन के नेतृत्व में शहर में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एसडीओ अनिकेत कुमार के नेतृत्व में अररिया नगर परिषद के इओ चंद्र प्रकाश राज, एएसपी सह एसडीपीओ अनिकेत कुमार, यातायात डीएसपी दीवान एकराम खान और डीटीओ भी इस अभियान में मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाओ अभियान व्यवहार न्यायालय परिसर के सामने स्थित फुटपाथी दुकानों से शुरू होकर अररिया टाउन हॉल तक चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी का भी उपयोग किया गया। शहर को साफ-सुथरा रखने और सड़क पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने यह अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान अररिया नगर परिषद के टैक्स कलेक्टर ने विभिन्न दुकानों से 7,700 रुपये का जुर्माना भी वसूला। मौके पर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एसआई सोनाली, नप के जमादार, कर्मी और सदल-बल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *