• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

न्यायालय आदेश की अवहेलना पर चिपकाया गया छह घरों में कुर्की-जप्ती का इश्तिहार

प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।

भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कलां पंचायत के पोठिया गांव में जमीनी विवाद से जुड़े हत्याकांड के छह अभियुक्तों के घरों पर कुर्की-जप्ती का इश्तिहार चिपकाया गया। न्यायालय के बार-बार दिए गए आदेशों की अवहेलना करने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।

बार-बार दी गई थी चेतावनी

भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त संजय यादव, अजय यादव, विजय यादव उर्फ रणविजय, विंदेश्वरी यादव उर्फ विनेश यादव व शंभू यादव को अदालत से कई बार नोटिस भेजा गया था। न्यायालय ने आत्मसमर्पण कर जमानत लेने के आदेश दिए थे, लेकिन अभियुक्तों ने कानूनी प्रक्रिया को नजरअंदाज किया

गांव में मुनादी कर इश्तेहार चिपकाया गया

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गांव में मुनादी कर इश्तेहार चिपकाए गए। गुरुवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई रूपा कुमारी, एसआई राजनारायण यादव, एसआई परवेज आलम व सशस्त्र बलों की टीम ने दोबारा गांव में मुनादी कर कुर्की-जप्ती का इश्तेहार चिपकाया

कानूनी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य

थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने फरार अभियुक्तों को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है, अन्यथा उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *