सारस न्यूज, अररिया।
अररिया: जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, अररिया के तत्वावधान में 09वीं बटालियन, NDRF द्वारा दो दिवसीय मॉकड्रिल के पहले दिन जिलास्तरीय टेबल टॉप बैठक का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल के दौरान NDRF के उप कमांडेंट, श्री अश्विनी कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाढ़ से पूर्व एवं बाढ़ के दौरान बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम कमांडर, सूरज कुमार ने अररिया जिले में विभिन्न वर्षों में बाढ़ से हुई मानव एवं पशु क्षति के आंकड़े प्रस्तुत किए।
बैठक में शामिल हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी
इस आयोजन में NDRF टीम के अलावा—
अपर समाहर्ता
सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी
सिविल सर्जन
जिला कृषि पदाधिकारी
जिला पशुपालन पदाधिकारी
जिला समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी/अग्निशमन विभाग
कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल
कार्यपालक अभियंता, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग
नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी
सभी अंचल अधिकारी
SDRF टीम कमांडर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मी
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के सभी कर्मी
मॉकड्रिल के दूसरे दिन होगा व्यावहारिक प्रदर्शन
मॉकड्रिल कार्यक्रम के अंतर्गत कल, 29 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे NDRF टीम द्वारा अररिया अंचल स्थित परमान नदी के त्रिशूलिया घाट पर बाढ़ के दौरान डूबने की घटनाओं से बचाव के संबंध में व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, मृत्युंजय पांडेय, एवं NDRF उप कमांडेंट, अश्विनी कुमार ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।