नगर थाना पुलिस ने 900 एमएल प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तकरार भगत टोला वार्ड संख्या 28 निवासी अजय कुमार पासवान और रीता देवी, पति बैजनाथ पासवान, के रूप में हुई है। उनके पास से 180 एमएल के 5 टेट्रा पैक (कुल 900 एमएल) विदेशी शराब बरामद की गई है।
नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ उत्पाद और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply