अररिया व्यवहार न्यायालय में विहिप एवं भाजपा महिला मोर्चा के कब्जे में महिला एवं युवक।
छत्तीसगढ़ से शादीशुदा दो बच्चों की मां को अररिया निवासी एक बालिग युवक ने बहला फुसलाकर अररिया लाया। जिसमें युवक एवं महिला को अररिया विहिप के जिला मंत्री शुभम चौधरी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महिलाध्यक्ष सुष्मिता ठाकुर एवं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूजा कुमारी को जानकारी मिलते ही दोनों को अपने कब्जे में लिये एवं नगर थानाध्यक्ष को जानकारी दी गई। इधर उक्त दोनों महिला एवं युवक व्यवहार न्यायालय में शादी रचाने पहुंचे थे। इतने में जानकारी कानों कान फेल गई। जहां मौजूद विहिप एवं भाजपा के लोगों ने महिला को समझाया बुझाया एवं उसके घर का मोबाइल नंबर लेकर उक्त महिला की मां को पूरी जानकारी दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय थाना को सूचित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ की पुलिस को जानकारी मिलने के बाद अररिया जिले के वरीय पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करने लगे हैं। इधर उक्त महिला छत्तीसगढ़ के गांधीनगर थाना सरगुजा निवासी बताया गया है तो उक्त युवक अररिया के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाडांगी वार्ड संख्या 12 पंचायत बरदबट्टा कुजरी का इरफान आलम पिता जुबैर आलम बताया गया है। इधर विहिप के जिला मंत्री ने बताया कि नगर थाना में सूचना नहीं होने के कारण कोई स्थानीय मदद नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के आने तक उक्त युवक को अपने कब्जे में रखा है। लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थानीय थाना पुलिस एवं महिला के परिजन द्वारा गुमशुदगी की एफआईआर की कॉपी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने पर विहिप के जिला मंत्री एवं विहिप सदस्यों द्वारा उक्त युवक को नगर थाना लाया गया। इधर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि विहिप के शुभम चौधरी द्वारा जानकारी दी गई है। लेकिन कोई एफआईआर कॉपी नहीं मिल पाने के कारण अग्रतर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा संपर्क स्थापित या उनके सूचना का इंतजार किया जा रहा है। मौके पर विहिप सदस्य में सतीश कुमार, अनिल, सुरज, गुड्डू, सोनू, बबलू, गुलशन कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply