Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अभाविप ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुण्यतिथि को लेकर समारोह शांति पूर्वक मनाया गया।

सारस न्यूज, अररिया।

छत्रपति शिवाजी महाराज के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते एसएफएस प्रांत प्रमुख प्रो एमपी सिंह व अभाविप सदस्य।

अभाविप नगर इकाई अररिया द्वारा स्थानीय परिषद कार्यालय में परम पराक्रमी, शौर्य के प्रतीक, कुशल प्रशासक व धर्म के प्रति समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज के पुण्यतिथि को समारोह शांति पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम परिषद सदस्यों द्वारा शिवाजी महाराज के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर परिषद के एसएफएस प्रांत प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा कि भारत में समय-समय पर ऐसे लाल पैदा हुए हैं। जिन्होंने अपने शौर्य के बल पर अपने को अजर अमर कर ली। इन्हीं में से एक थे छत्रपति शिवाजी महाराज, बरसों से मुगल आक्रांताओं के आक्रमण को झेल रहे भारत में हिंदू स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज को उनके पुण्यतिथि पर शत शत नमन। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का कथन था कि लड़ाई आमने-सामने ही लड़ी जाए यह जरूरी नहीं है। जरूरी है दुश्मनों पर विजय प्राप्त करना। उनका कहना था कि शत्रु को कभी कमजोर मत समझो। लेकिन अत्यधिक बलिष्ट समझकर डरना भी नहीं चाहिए। एमपी सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे चरित्रवान शासक दुर्लभ ही हुए। शत्रु भी उनकी प्रशंसा करते थे, उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि आप लोग छत्रपति शिवाजी महाराज को पढ़ें व उनसे प्रेरित होकर समाज में फैली कुव्यवस्था को समाप्त करने के लिए संघर्ष करें। मौके पर साक्षी, अनोखा, विकास कुमार, नवनीत ठाकुर, द्वारिका नाथ, दिवाकर कुमार, सोनू कुमार, अविनाश झा, ऋतुराज, पंकज कुमार, नितीश कुमार, अभिषेक कुमार ठाकुर, प्रिंस कुमार, विजय कुमार सहित अन्य अभाविप सदस्य मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *