• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अभाविप छात्र नेता ने लगाया कॉलेज प्रशासन पर प्रैक्टिकल परीक्षा में अवैध राशि वसूलने का आरोप।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया कॉलेज अररिया: परीक्षा के बाद छात्रों का प्रैक्टिकल कॉपी शौचालय में फेंका।

लगे आरोप पर प्रमाणित करने वाले छात्रों को 02 हजार रुपए का नगद पुरस्कार – प्रधानाचार्य।

छात्र नेता के अनुसार शौचालय में फेंका गया प्रैक्टिकल कॉपी।

डॉ अशोक पाठक (प्रधानाचार्य)

अभाविप जिला संयोजक सह वर्तमान छात्र संघ के महासचिव अजित रंजन ने अररिया कॉलेज प्रशासन पर प्रैक्टिकल परीक्षा में अवैध राशि वसूली का गहरा आरोप लगाया है। छात्र नेता ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कॉलेज के सेंटरों पर अवैध वसूली की जाती है। यदि छात्र-छात्राओं द्वारा राशि नहीं दी जाती है तो वैसे विद्यार्थियों का मार्क्स कम कर दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर छात्रों को प्रैक्टिकल कॉपी खरीद कर बनाने के लिए कहा जाता है। जब विद्यार्थी तन-मन-धन से प्रैक्टिकल कॉपी तैयार करते हैं तो वह प्रैक्टिकल कॉपी कॉलेज के एक बाथरूम में फेंका हुआ मिलता है।

वहीं अभाविप सदस्य में शामिल पंकज कुमार एवं अन्य सदस्यों द्वारा कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पर देखा गया कि एक शौचालय रूम में प्रैक्टिकल कॉपी का ढेर पड़ा हुआ है। इसके बाद अभाविप सदस्यों द्वारा तुरंत अभाविप नेता अजित रंजन को सूचित किया गया। जानकारी मिलने के बाद अजीत रंजन के कॉलेज में निरीक्षण करने पर उसके द्वारा कहा गया कि आखिर छात्रों के साथ कॉलेज प्रशासन कब तक खिलवाड़ करती रहेगी। उसने कहा कि बाथरूम में प्रैक्टिकल कॉपी फेंका मिला। जबकि कॉलेज में बहुत प्रकार के कक्षा एवं कमरे हैं। किसी भी रूम में प्रैक्टिकल कॉपी को रखा जा सकता है। छात्र नेता अजित रंजन एवं पंकज कुमार ने पूर्णिया विवि प्रशासन से अररिया कॉलेज प्रशासन पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। छात्र नेता ने कहा कि यदि पूर्णिया विवि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की जाती हैं तो अभाविप जल्द आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

अवैध राशि वसूलने की सूचना देने वाले छात्रों को दो हजार नगद राशि का इनाम।

प्रधानाचार्य ने कहा कि दावा के साथ मेरे कॉलेज में एक रुपए की भी राशि नहीं ली जाती है। साथ ही हर 10 मिनट पर मेरे द्वारा स्पीकर पर प्रचार भी किया जाता है, जो विश्वविद्यालय से संबधित किसी कॉलेज में ऐसी व्यवस्था नहीं है। मेरे तरफ से घोषणा है कि कॉलेज में कोई कर्मी द्वारा 05 पैसा भी मांगा जाता है तो वैसे छात्र-छात्राएं आकर प्रधानाचार्य कार्यालय में सूचना दें।

सूचना देने वाले को मेरे तरफ से 02 हजार रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जायेगी। साथ ही उसके प्रैक्टिकल परीक्षा में 05 नंबर एक्स्ट्रा भी दिया जायेगा। उन्होंने लगे आरोप पर खंडन करते हुए कहा कि यदि ऐसी बात थी तो छात्र नेता या कॉलेज के छात्र कॉलेज प्रशासन से आकर मिले क्यूं नहीं। अररिया कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा 05 दिन पहले समाप्त हो गया है तो अभाविप छात्र नेता अब क्यूं इल्जाम लग रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य की हैसियत से मेरे द्वारा अब भी कहा जा था है कि वैसे पीड़ित छात्र यदि कोई हैं तो अपना एडमिट कार्ड लेकर अपने अभिभावक के साथ अये व प्रमाणित करें।
डॉ अशोक पाठक, प्रधानाचार्य, अररिया कॉलेज अररिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *