अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता परिषद के नगर मंत्री अंकित कुमार झा ने की। वहीं बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अभाविप के सदस्यों पर स्थानीय पुलिस द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज पर एक स्वर में निंदा की गई। जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के पीयू प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा कि बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 23 दिसंबर को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर आरा में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे एबीवीपी के छात्र-छात्राओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया। जिसमें 13 छात्र-छात्राएं घायल हुए। पुलिस ने छात्राओं को भी नहीं बक्शा। निहत्थे छात्र-छात्राओं पर लाठी चलवाते रहे। आखिर बिहार सरकार क्या साबित करना चाहती है…? एमपी सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार कितना भी जुल्म कर ले, लेकिन परिषद सदस्यों की आवाज को दबा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि परिषद सदस्य लाठी चार्ज से डरने वाला नहीं है। परिषद छात्र-छात्राओं के हित के लिए आवाज उठाते रहेगी। वहीं जिला संयोजक अजीत रंजन ने बताया कि लाठी चार्ज के विरोध में अररिया जिला में भी आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। मौके पर पंकज कुमार, अंकित कुमार झा, गोविंद कुमार मंडल, पीयूष कुमार, अंकित सिंहा, राजनंदनी, प्राची सिंहा, नितिन राज, अभिषेक ठाकुर, प्रिंस कुमार सहित अन्य एबीवीपी सदस्य मौजूद थे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply