नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह खासा सक्रिय है। जिला मुख्यालय में लगातार बाइक चोरी की हो रही घटना से वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। बीते एक सप्ताह के भीतर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से करीब एक दर्जन बाइक की चोरी हो चुकी है। बाइक चोर गिरोह द्वारा कहीं रात के अंधेरे में तो कहीं दिनदहाड़े आंखों के सामने से सदर अस्पताल परिसर, व्यवहार न्यायालय परिसर, समाहरणालय परिसर व दर्जनों स्थान से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है।
मंगलवार की दोपहर बाद एक बार फिर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी वार्ड संख्या 09 स्थित वंदना विजय मैरेज हॉल से सटे उत्तर की ओर में खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 09 निवासी कन्हैया कुमार झा पिता प्रभुकांत झा द्वारा अपने जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार की दोपहर 02 से ढाई बजे के बीच उनका बाइक मुख्य गेट पर लगा हुआ था। जिसमें उन्होंने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि ठीक इसी समय उनका बाइक संख्या बीआर 38 बी 7294 मुख्य गेट के पास से गायब मिला। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कहीं अता पता नहीं चल पाया। जिसके बाद नगर थाना में उन्होंने आवेदन देकर सूचना दी है। बीते दिनों सदर अस्पताल व व्यवहार न्यायालय परिसर से भी बाइक की चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज में चेहरा आने के बाद भी अज्ञात बाइक चोर आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में अज्ञात बाइक चोरों ने वाहन मालिकों में दहशत पैदा कर दिया है। वहीं लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे रखा है। गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply