• Fri. Mar 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दूसरे आरोपित के घर पर चिपकाया इश्तेहार।

सारस न्यूज, अररिया।

भाजपा नेता और जोकीहाट के जहानपुर निवासी राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा की मौत के मामले में पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन दिया गया था। इस संदर्भ में, नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे नामजद आरोपित के घर पर ढोल-नगाड़ा बजाकर व्यवहार न्यायालय के सीजेएम के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया।

नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने इस जानकारी की पुष्टि की। खरैहिया बस्ती निवासी आरोपी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ बौवा मिश्रा के परिजनों को नगर थानाध्यक्ष ने सूचित किया कि न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार के अनुसार, 1 अक्तूबर से 30 दिनों के भीतर सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश होना अनिवार्य है। अन्यथा, न्यायालय के आदेशानुसार उनके घर की संपत्ति की कुर्की और जब्ती की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *