• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की मौत के बाद भाजपा कार्यालय में शोक सभा, दी श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज़, अररिया।

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा के मौत के बाद भाजपा जिला कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में सबसे पहले उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके जीवन एवं पार्टी में उनके समर्पण पर विस्तृत रूप चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि दिवगंत पप्पू झा का चला जाना अररिया भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, नगर मंत्री नीरज झा, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, वरिष्ठ नेता प्रेम मिश्रा, अशोक चौधरी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व नगर अध्यक्ष रणधीर सिंह, महिला मोर्चा से ज्योति भगत, रीना जैन, कनकलता झा, बुचनी देवी, पूनम यादव, कविता देवी, बूथ अध्यक्ष फणींद्र रंजन कुमार, संतोष झा, विकाश भगत और रूबी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *