• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एडवा ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर 25 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन।

सारस न्यूज, अररिया।


अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा अररिया जिला का दूसरा जिला सम्मेलन सुधा बिंदु मीत्रा द्वारा पेंशनर समाज भवन प्रांगण, कचहरी परिसर, अररिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया व शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन की अध्यक्षता अमेरिका देवी, नुजहत बानो, सुनीता देवी, सावो खातून ने संयुक्त रूप से की और संचालन हलीमा खातून व रंजु देवी ने किया। सम्मेलन में शहीद व दिवंगत साथियों को एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन रामपरी देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवा ने किया। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला, राज्य व देश में महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान बिहार व केंद्र सरकार मजदूर व किसान विरोधी है। सम्मेलन में एडवा जिला सचिव के प्रतिवेदन पर 12 साथियों ने भाग लिया। प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सम्मेलन में 25 सदस्यीय जिला कमिटी एडवा अररिया का गठन किया गया, जिसमें फुल बानो को अध्यक्ष, बीबी प्रवीणा, चंद्रकला देवी, बीबी रुखसार को उपाध्यक्ष, रंथु देवी को कोषाध्यक्ष, हलीमा खातून को सचिव, सुनीता देवी, अमेरिका देवी, नुजहत बानो को संयुक्त सचिव सहित मीरा देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी, सुलो देवी, सुनीता देवी, चंद्रकला देवी, मसरत, अंजरी, पुष्पा देवी, मानकी देवी, अनीता देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। साथ ही चार पद रिक्त रखे गए हैं। कार्यक्रम का विधिवत समापन व संबोधन सीपीएम जिला सचिव कॉमरेड राम विनय राय ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *