भरगामा थाना क्षेत्र के गोलहा गांव में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना सुबह करीब 7 बजे की है जब गोलहा वार्ड संख्या 12 निवासी 74 वर्षीय फुलिया देवी, जो जनार्दन यादव की पत्नी थीं, राशन लेने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला कुछ मीटर दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़े और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल महिला की चीख सुनकर लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से भागने में सफल रहा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना भरगामा थाना को दी। सूचना मिलते ही भरगामा थाना से एसआई रविन्द्र कुमार, एसआई रूपा कुमारी, एसआई अखिलेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply