नगर थाना में एक बार पुनः चोरी, नहीं थम रहा सिलसिला।
पूरा परिवार घर बंद कर उपनयन समारोह में शरीक होने गये थे कटिहार।
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 10 स्थित बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पीड़ित गृहस्वामी को मंगलवार की देर शाम तब पता चली। जब वह अपने घर पहुंचे। जिसके बाद पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। चोरी हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम में शामिल एसआई आशनारायण सिंह सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए पीड़ित गृहस्वामी खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 10 निवासी सह अररिया कॉलेज कर्मचारी आलोक आनंद ने बताया कि परिवार के सभी लोग घर बंद कर गत 03 जुलाई को अपने भांजे के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने कटिहार गये थे। जब मंगलवार को देर शाम वह अपने घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला खोल कर जैसे घर में प्रवेश किया तो उन्होंने देखा कि उनके घर के दरवाजे का कुंडी कटा हुआ है। जैसे ही वह अंदर अपने घर में प्रवेश किया तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और घर के अंदर रखा 03 गोदरेज का ताला टूटा पड़ा है। जिसमें रखे उनकी दो बहन और मां सहित पत्नी के कीमती जेवरात गायब हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें यह अंदाजा नहीं है कि कितने की चोरी हुई है और जेवरात सहित अन्य कौन सी सामग्री गायब है। उनकी मां के आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की कितने रुपए के जेवरात की चोरी अज्ञात चोर ने की है। फिलहाल आकलन में उन्होंने कहा कि उनकी दो बहन और मां सहित पत्नी के आभूषण मिलाकर लगभग 15 से 20 लाख रुपए की कीमती जेवरात की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply