• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डॉ. दिलीप जायसवाल का जन्मदिन अररिया भाजपा परिवार ने जोश और उमंग के साथ मनाया।

सारस न्यूज़, अररिया।

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का जन्मदिन अररिया भाजपा परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए भाजपा अररिया टीम, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगुवाई में अररिया से किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के उनके आवास पहुंची।

टीम ने डॉ. जायसवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वीणा देवी, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी और प्रताप नारायण मंडल, रानीगंज नगर महामंत्री संजीत कुमार, और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *