कटिहार स्थित एमजेएम महिला कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में अररिया कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। बालिका वर्ग में बीए अंग्रेजी की छात्रा गुड़िया कुमारी (सत्र 2023-27) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेनका कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र रवि प्रकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक पाठक ने छात्रों की इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए खेल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply