• Sat. Mar 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया प्रीमियर लीग: टिंकू इलेवन ने इशू इलेवन को हराकर फाइनल में बनाई जगह।

सारस न्यूज़, अररिया।

जिला मुख्यालय के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित अररिया प्रीमियर लीग सीजन 3 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टिंकू इलेवन ने इशू इलेवन को 3 रनों से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली।

टिंकू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम की शुरुआत खराब रही और 58 रन पर 5 विकेट गिर गए। लेकिन माही (39 रन) और जितेंद्र सोरेन (37 रन) की शानदार साझेदारी ने टीम को संभाला और निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इशू इलेवन के कप्तान भास्कर सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नंदन, पिंटू यादव, आनंद और आतिफ जमाल ने 1-1 विकेट चटकाए।

इशू इलेवन का संघर्ष 140 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी इशू 11 की शुरुआत भी खराब रही। दूसरे ओवर तक टीम ने अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, मुन्नू मिलर (28 रन) और शरीम अकरम (48 रन) ने संघर्ष करते हुए टीम को संभाला। लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। आतिफ जमाल और अन्य खिलाड़ियों के असफल रहने के कारण टीम 3 रनों से पीछे रह गई।

टिंकू इलेवन की शानदार गेंदबाजी गेंदबाजी में टिंकू 11 के सौरभ, नवनीत और अरविंद यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अरविंद यादव ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। उन्हें एडवोकेट सैफुल इस्लाम की ओर से नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

आगामी मुकाबले आयोजकों के अनुसार, गुरुवार को जोकी सुपर किंग्स और साकिब इलेवन, बेलवा के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में इशू इलेवन का सामना करेगी। फाइनल मुकाबला रविवार, 8 दिसंबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *