डॉ किरण सेठ के साथ कार्यक्रम पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं।
आइआइटी दिल्ली के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ किरण सेठ साइकिल से भारत भ्रमण के लिए निकले अपने गौरवशाली यात्रा के दौरान अररिया कॉलेज अररिया पहुंचे। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई अररिया कॉलेज, अररिया के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के बीच उन्होंने ब्लेक होल की थ्योरी को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि इंसान केवल 07 प्रतिशत ही देख सकते हैं। 93 प्रतिशत चीजों को वह नहीं देख सकते हैं। डॉ किरण सेवानिवृत्ति के बाद से भारत की गौरवशाली विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने व देशवासियों में साइकिल के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारत भ्रमण पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पहुंचकर अपनी इस यात्रा का वें समापन करेंगे। मौके पर अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक ने ऐसे महान विभूति का अररिया में आना महत्वपूर्ण बताया।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply