• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला संवाद में उभरी आकांक्षाओं को मिलेगा समाधान: जीविका भवन, स्टोर और समावेशी योजनाओं की मांग प्रमुख।

सारस न्यूज, अररिया।


महिला संवाद के दौरान आने वाली आकांक्षाओं को गंभीरता से संकलित किया जा रहा है और उसकी प्रविष्टि की जा रही है। उम्मीद है कि समय आने पर उसका समुचित समाधान भी किया जाएगा।
जिला स्तर पर हल होने वाली समस्याओं का निराकरण जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया जाएगा। लेकिन, जो समस्याएं जिला स्तर से हल नहीं हो सकतीं, उनका निराकरण सरकार के स्तर से किया जाएगा। इस तरह लोगों की समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।

महिला संवाद के 20वें दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। जिले के सभी 36 जगहों पर दो पालियों में हुए संवाद में करीब 6800 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण आकांक्षाएं प्रकट कीं।

जीविका से जुड़ी महिलाओं ने इस दौरान कहा कि जीविका के हर ग्राम संगठन में जीविका भवन का निर्माण होना चाहिए। इसके नहीं होने से ग्राम संगठन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इसे आवश्यक समझकर सरकार को इसका निराकरण करना चाहिए।

इसके साथ ही, कुछ महिलाओं ने सतत जीविकोपार्जन योजना से सिर्फ एससी या एसटी की दीदियों को ही नहीं, बल्कि अन्य श्रेणी की गरीब दीदियों को भी जोड़ने की मांग की, जिनकी माली हालत अच्छी नहीं है और जिन्हें आर्थिक मदद की दरकार है, ताकि वे भी ज़िंदगी में आगे बढ़ सकें। ऐसा करने से समाज में बड़ा बदलाव आएगा। इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देने की सख्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *