• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान।

सारस न्यूज, अररिया।

विद्यालय में पंपलेट बांटकर जागरूकता अभियान चलाते अग्निशमन अधिकारी।

जिले में शुरू हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए अग्निशमन पदाधिकारी धनेश यादव के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर पंपलेट बांटकर लगातार जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें अग्निशमन पदाधिकारी धनेश यादव ने बताया कि शनिवार को अग्निशमन अधिकारी द्वारा अररिया आरएस थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रदेई पंचायत के वार्ड संख्या 07 में फूल जीविका महिला व उत्क्रमित महिला विद्यालय हयातपुर में अग्निशमन अधिकारी रितेश कुमार चौधरी, पंकज कुमार रजक, नूतन कुमारी व पूजा कुमारी के द्वारा सभी स्थानों पर बैठक आयोजित करके जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई व पंपलेट का वितरण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *