बुनियाद केंद्र अररिया में आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही, दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अररिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित दिव्यांगजनों को दी गई। दिव्यांगजनों को अपनी समस्याएं और सुझाव व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान किया गया, और उपस्थित अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान लाभुक दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और बैसाखी का वितरण किया गया। मौके पर सिविल सर्जन अररिया, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अररिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस अररिया, और जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र समेत बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply