• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हेलमेट लगाओ, जान बचाओ नारे लगाकर सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक।

सारस न्यूज़, अररिया।

यातायात नियमों के अनुपालन और सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र, यातायात थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, चालान नहीं काटकर, चालान की राशि से हेलमेट खरीद कर उन्हें वितरित किया गया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात थाना ने “हेलमेट लगाओ-जान बचाओ”, “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा”, “वाहन धीमा चलाओ-अपना कीमती जीवन बचाओ” जैसे नारे लगाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। यातायात थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना चाहिए और कार चालक को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

सड़क दुर्घनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ती मौतों को देखते हुए राज्य सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग के निर्देश पर जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *