• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बथनाहा पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सारस न्यूज़, अररिया।

बथनाहा (अररिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव में मंगलवार को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सोनापुर गांव के निवासी इस्लाम और मोहम्मद अबुल (पिता – मोहम्मद इस्लाम) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से कोर्ट की कार्यवाही से बचते फिर रहे थे और न्यायालय की अवमानना के आरोप में वांछित थे।

बथनाहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया था। उसी क्रम में दोनों आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है कि फरार रहने वाले अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे वांछित व्यक्तियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *