सारस न्यूज़, अररिया।
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, अररिया में अररिया नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला ने की।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा और पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा रहे। इस अवसर पर संगठन पर्व के तहत अररिया नगर स्थित छह शक्ति केंद्रों में संगठन पर्व सहयोगियों की नियुक्ति की गई। इन सहयोगियों का मुख्य कार्य प्रत्येक बूथ पर 12 सदस्यीय बूथ कमेटी का गठन और बूथ अध्यक्ष का चयन कराना होगा।
संगठन पर्व सहयोगी नियुक्त किए गए:
- संजीत कुमार पासवान
- विकास झा
- ज्योति भगत
- अनिल श्रीवास्तव
- गंगा ऋषि देव
- जयप्रकाश गुप्ता
कार्यशाला में पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र झा, राम बिनोद राय, पूनम यादव, कविता कुमारी, दीपक गुप्ता, मनोज चौधरी, सतीश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन पर्व की महत्ता पर जोर देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के आधार को व्यापक बनाने पर चर्चा की।