ओम नगर वार्ड नंबर 8 स्थित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव पासवान के आवास पर संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी अररिया जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
संत रविदास जी का योगदान
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि संत रविदास जी को संत शिरोमणि की उपाधि मिली थी। वे जाति-प्रथा के विरोधी नहीं, बल्कि जातिवाद के विरोधी थे। उन्होंने समाज को “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे प्रेरणादायक संदेश देकर सामाजिक विषमता और विद्वेष को मिटाने का मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोग
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, अररिया नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप पासवान, संजय भगत, दिलीप सिंह, रंजीत दास, सुमित ठाकुर, कविता देवी, पूनम यादव, सतीश कुमार, अमर राय, बिट्टू कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply