प्रतिनिधि, सारस न्यूज़, अररिया।
अररिया जिला में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत 1250 सदस्यों की दूसरी सूची जारी की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस मौके पर पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मृत्युंजय झा, महिला मोर्चा की प्रवक्ता कनकलता झा, मंडल अध्यक्ष कुमुद झा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी और प्रताप मंडल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश राज, खवासपुर मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया, प्रकाश कुमार झा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि अररिया जिले में सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य 3200 निर्धारित है, जिसमें से 1250 की सूची जारी हो चुकी है। इसके अलावा लगभग 1000 और सदस्यों का विवरण प्रक्रियाधीन है। पार्टी का निर्देश था कि दूसरा सूची आज हर हाल में जारी की जाए, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह अभियान 30 नवंबर 2024 तक जारी रहेगा।
सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, और जिला अध्यक्ष ने इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।