भरगामा थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को धर दबोचा और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये अभियुक्त अपने घर लौटे हैं, जिसके बाद त्वरित छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शेखपुरा गांव के अनमोल यादव (पिता कैलू यादव), चुन्ना यादव (पिता अनमोल यादव) और सुधीर यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि ये सभी वर्ष 2016 में दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई रमेंद्र सिंह, एएसआई वकील राम और सशस्त्र बल के जवानों की संयुक्त टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply