Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मत्स्य पालन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, NFDP पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन और पाएं 35% तक अनुदान।

सारस न्यूज़, अररिया।

मत्स्य पालन को मिलेगा प्रोत्साहन, NFDP पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएं 35% तक अनुदान

मत्स्य पालन से जुड़े उद्यमियों, सहकारी समितियों, SHG समूहों और मछुआरों के लिए अब आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के तहत उन्हें 35% तक का प्रदर्शन अनुदान (Performance Grant) या अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन, प्रोसेसिंग और गुणवत्ता सुधार के माध्यम से रोजगार एवं आय में वृद्धि करना है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए NFDP पोर्टल (nfdp.dof.gov.in) पर पंजीकरण आवश्यक है। स्वयं पंजीकरण करने वाले लाभार्थियों को ₹100 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पंजीकरण के लिए आधार नंबर, आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, और बैंक खाता विवरण अनिवार्य हैं।

जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अररिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एन.एफ.डी.पी. पोर्टल के माध्यम से न केवल मछुआरों और सहकारी समितियों को प्रशिक्षण, वित्तीय मार्गदर्शन, और योजना निर्माण में सहायता मिलती है, बल्कि यह डिजिटल पहचान पत्र प्राप्त करने का भी माध्यम बनता है।

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के माध्यम से मछुआरों, मत्स्य पालक किसानों, मछली व्यापारियों और अन्य संबंधित कार्यों में लगे लोगों को एक संगठित प्लेटफॉर्म प्रदान किया जा रहा है।

NFDP पोर्टल पर कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

  • स्वयं सहायता समूह (SHGs)
  • मत्स्य सहकारी समितियां
  • छोटे और सूक्ष्म मत्स्य उद्यम
  • निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां

जो भी मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े हैं और योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे शीघ्र ही nfdp.dof.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करें और इस अनुदान योजना का लाभ उठाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *