सारस न्यूज, वेब डेस्क।
अररिया साइबर क्राइम थाना की टीम ने गुरुवार को डिजिटल ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को स्थानीय स्टेट बैंक के पास से गिरफ्तार किया। दोनों पर करीब 15 लाख 62 हजार 201 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान प्रकाश कुमार मंडल और योगानंद मेहता के रूप में हुई है। प्रकाश, नरपतगंज प्रखंड के पिठौरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 का निवासी है, जबकि योगानंद, फारबिसगंज थाना क्षेत्र निवासी अरुण मेहता का पुत्र है।
दोनों की गिरफ्तारी साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 19/2025 के तहत की गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।