Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिल्ली में हार का बदला लेगा बिहार : प्रदेश अध्यक्ष।

सारस न्यूज, अररिया।


आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने शहर में केजरीवाल जनसंपर्क पदयात्रा निकालकर मतदाताओं का मूड भांपने का प्रयास किया। अंतिम दिन की इस पदयात्रा के दौरान पार्टी ने झंडा, पोस्टर-बैनर के जरिये आम लोगों से मुलाकात की। इस पदयात्रा का नेतृत्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, महासचिव केशव किशोर प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र भूषण, प्रदेश पर्यवेक्षक द्वय राहुल राज व दीपक कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार बहरदार सहित अन्य नेताओं ने किया।
पदयात्रा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने दिल्ली व पंजाब के केजरीवाल मॉडल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। महिलाओं पर अत्याचार और बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन केंद्र और राज्य की सरकारें चुप बैठी हैं। सीमांचल क्षेत्र से सबसे अधिक पलायन हो रहा है, लेकिन यहां एक भी उद्योग-धंधा स्थापित नहीं किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में हुई हार का बदला बिहार में जीत से लेंगे।
मौके पर ओपी तिवारी, मनोज यादव, चंदन, सन्नी कुमार, लखनलाल मंडल, मो. वसी, जिला महिला सचिव बबीता, नासीर अंसारी, गिरानंद यादव, मोहन प्रसाद, दिनेश कुमार आर्य, अतीक, मो. हैदर, मो. बेचन, राकेश बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *