बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अररिया कॉलेज अररिया में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बाबा साहब के जयंती पर अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक व डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा सहित कॉलेज कर्मियों द्वारा श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक ने बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के अर्थशास्त्रीय योग्यता व देश के विकास में महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने में उनके योगदान पर ध्यान आकृष्ट कराया।
अररिया कॉलेज के शिक्षक डॉ मुकेश कुमार सिन्हा ने सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध प्रभावकारी निर्णय लेने व सामाजिक समरसता कायम करने वाले भारतरत्न बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नमन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सिर्फ उनके सामाजिक ताने बाने को संतुलित करने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयासों तक ही उनके व्यक्तित्व को सीमित करने की जरूरत नहीं। बल्कि इसके अतिरिक्त उनके दूरदर्शी विचारों को जानने व समझने की आवश्यकता है। भारत रत्न बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में उपस्थित विजय कुमार झा, विनोद झा, श्याम कुमार, कन्हैया कुमार मिश्रा, संतोष कुमार, रवि कुमार व छात्र उपस्थित थे।
प्रतिनिधि, सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply