• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाबा साहेब की जयंती से पूर्व भाजपा और एनवाइके ने मिलकर की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई।

सारस न्यूज़, अररिया।


14 अप्रैल को आयोजित होगा माल्यार्पण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम


बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से पूर्व भाजपा अररिया इकाई एवं नेहरू युवा केंद्र (एनवाइके) ने संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा और पार्क परिसर की सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता और एनवाइके के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नेतृत्व और आयोजन:
इस स्वच्छता कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अररिया जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं ग्रामीण विकास संगठन के अध्यक्ष अजीत रंजन ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल को स्वच्छ और सुसज्जित बनाया।

आगामी कार्यक्रम की जानकारी:
बताया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही नेहरू युवा केंद्र अररिया की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें युवाओं को बाबा साहेब के विचारों और उनके संविधान निर्माण में योगदान से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *