• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा बोले – “हर कार्यकर्ता की भूमिका पार्टी की रीढ़”।

सारस न्यूज़, अररिया।


अररिया: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल ने किया।

बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विजय कुमार मंडल, सचेतक ई. शैलेन्द्र कुमार, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव तथा जिला प्रभारी लकी महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधायक देवंती यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा सहित कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर

कार्यक्रम में बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने अपने संबोधन में कहा कि “संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास से ही संभव है। हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। आगामी चार महीनों का हर क्षण संगठन के हित में समर्पित करना होगा।”

विधायक विद्यासागर केसरी ने कहा, “भाजपा आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसमें कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का बड़ा योगदान है।”
वहीं आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “वहां हिंदुओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचानी चाहिए।”

विधायक जयप्रकाश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान को गति देने का आह्वान किया और उसकी विस्तृत जानकारी दी।
सचेतक ई. शैलेन्द्र कुमार ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके कर्मठ कार्यकर्ताओं में निहित है।

अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर जिला महामंत्री आकाश राज, कृष्ण कुमार सेनानी, राजेन्द्र यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक नृपेन कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, पूर्व विधायक देवंती यादव, अमन राज, शंभू साह, नवीन यादव, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, सभी मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *