भारतीय जनता पार्टी, अररिया जिला इकाई द्वारा आज जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक और वक्फ सुधार जनजागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी के विंदेश्वर स्थान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया था।
इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने अररिया जिले से 10 से 15 हजार तक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, पंचों, मुखिया, सरपंच, जिला पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।
अन्य प्रमुख नेताओं में प्रदेश मंत्री श्री स्वदेश यादव, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवयंती यादव, परमानंद ऋषिदेव, लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, आलोक भगत, फारबिसगंज नगर परिषद अध्यक्ष वीणा देवी, जोगबनी की रानी देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी और अररिया नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद गौतम साह उपस्थित रहे।
साथ ही अन्य जिलों से भी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रफुल्ल वर्मा, भागलपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, नवगछिया के विनोद मंडल और सुनील सिंह शामिल थे।
बैठक में भाजपा जिला संगठन के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब भी उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सफीक अंसारी, परवेज अंसारी, मोहम्मद टाइम, मोहम्मद मुस्तफा और मोहम्मद इश्तियाक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा और जोश के साथ प्रधानमंत्री की सभा में भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply