सारस न्यूज़, अररिया।
बैठक में मौजूद पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्त्ता
भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि 08 अगस्त को जिला बैठक, 09 और 10 अगस्त को मंडल बैठक, 11, 12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका पर परिचर्चा, और 13 से 15 अगस्त तक जिले में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को सभी विधायक और कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाकर इसे सफल बनाएंगे। बैठक में पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, विधायक देवंती यादव, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जय रानी यादव, बीजेपी नेत्री एवं मुख्य पार्षद फारबिसगंज वीणा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता विजय यादव, जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण सेनानी, जिला उपाध्यक्ष शितेश ठाकुर, नवीन यादव, विधानसभा प्रभारी एवं मुखिया प्रतिनिधि राजेश सिंह, एससी अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभू साह, जिला मीडिया प्रभारी शितांशु शेखर पिंटू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।