• Sun. Mar 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दीनदयाल और वाजपेई नगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन।

सारस न्यूज़, अररिया।

अररिया विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर और वाजपेई नगर मंडल में भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष और मंडल डेलीगेट पदों के लिए नामांकन शुक्रवार को संपन्न हुआ।

वाजपेई नगर मंडल से मंडल अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार मंडल (दीपक) ने और डेलीगेट पद के लिए अशोक सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, दीनदयाल नगर मंडल से मंडल अध्यक्ष पद के लिए सन्नी कुमार सिंह और डेलीगेट पद के लिए कांग्रेस मंडल ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मंडल चुनाव सहयोगी मृत्युंजय झा उपस्थित रहे। उनके साथ भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, विकाश भगत, और अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। यह नामांकन प्रक्रिया भाजपा के संगठन पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *