आज अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगठन पर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण जय की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ कमेटी के गठन और उससे पहले सभी मंडलों में कार्यशालाओं के आयोजन का निर्णय लिया गया, जो 15 नवंबर तक संपन्न होंगे। प्रत्येक बूथ में कितने सदस्य होंगे और उनके दायित्व क्या होंगे, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इसके साथ ही 13 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दरभंगा आगमन में अररिया से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया। प्रधानमंत्री उस दिन अररिया से बहादुरगंज और बहादुरगंज से गलगलिया तक नई सड़क का उद्घाटन और अररिया से रानीगंज होते हुए बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसलिए, अररिया से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री और अररिया के चुनाव प्रभारी स्वदेश यादव तथा अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यशाला को संबोधित किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं को 2025 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संगठन को मजबूत बनाने और समर्पित कार्यकर्ताओं को पहचानने व जोड़ने का आग्रह किया।
इस बैठक में जिला प्रभारी लखी महतो, पूर्व जिला प्रभारी सियाराम शाह, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, पूर्व विधायक देवयंती यादव, परमानंद ऋषिदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक भगत, संतोष सुराणा, वीणा देवी, चेयरमैन शंभू शाह, विमल सिंह, कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप नारायण मंडल, कैलाश, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply