• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाबा साहेब की स्मृति में भाजपा का सम्मान समारोह, सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

सारस न्यूज, अररिया।

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासनकाल में बाबा साहेब के योगदान को कमतर आंकने और उनके ऐतिहासिक महत्व को नज़रअंदाज़ करने का कार्य किया है। इसके विपरीत, भारतीय जनता पार्टी ने हर अवसर पर डॉ. आंबेडकर को सम्मान दिया है और उनकी विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में अररिया से भारी संख्या में लोग भाग लें।

इस अवसर पर नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, रानीगंज के पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंती यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व जिला महामंत्री एवं अधिवक्ता अनंत लाल सादा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में हरिपुर मंडल से विक्रम पासवान, आकाश राज, प्रताप मंडल, सुधीर भगत, किरण कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला मंत्री कनकलता झा, चंद्रकला राय, आलोक साह, सह कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह और मनोज सिंह सहित कुल 24 मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *